फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाजार में मीडियम और साइलेंट कूलर बने ग्राहकों की पहली पसंद

विज्ञापन
मथुरा। दुकान पर बिक्री के लिए रखे एसी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी के साथ ही कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में भी वृद्धि हो रही है। बाजार में इस बार आकर्षक डिजाइनों के कूलर उपलब्ध हैं। मीडियम कूलर और साइलेंट कूलर की डिमांड बाजार में अधिक देखी जा रही है। कीमत की बात करें तो करीब 3500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के कूलर उपलब्ध हैं। एसी की कीमत लगभग 25 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से दिन में तापमान 35 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है। शनिवार को भी दिन में तापमान 38 डिग्री रहा। बीते 20 दिनों की गर्मी ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद कूलर, एयर कंडीशनर की मांग बढ़ाई है। कारोबारियों के अनुसार जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है ऐसे में यह कारोबार अगले माह और ऊंचाइयों पर जा सकता है। डिमांड अधिक होने से कूलर, एयर कंडीशन एवं फ्रीज के दामों में भी खूब बढ़ोतरी हो रही है। सभी उत्पादों के दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक की तेजी नजर आ रही है। एसी पर 1500 से दो हजार रुपये और कूलर पर 500 से 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

एयर कंडीशनर बन रहा है पहली पसंद

इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री करने वाले कारोबारियों की माने तो इस बार कूलर की तरह की एसी की डिमांड भी बढ़ रही है। सबसे ज्यादा लोग एक टन से लेकर डेढ़ टन का एसी की खरीदारी कर रहे हैं। कुछ दुकानों पर तो रोजाना ही दो से तीन एसी की बिक्री हो रही है। हालांकि, एसी महंगा होता है लेकिन अब धीरे-धीरे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गर्मी से बचने के लिए एसी भी पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन


एसी की आपूर्ति नहीं कर पा रहीं कंपनियां

विक्रेता विपिन सिंघल के अनुसार कंपनियां आर्डर देने के तीन दिन बाद भी एसी की सप्लाई नहीं दे रही है। वहीं, कूलर का स्टाॅक सप्ताह से पहले ही खत्म हो रहा है।

और बढ़ सकती है कीमत

विक्रेता हरेश अग्रवाल ने बताया कि लोगों का रुझान बढि़या क्वालिटी के कूलर की ओर अधिक है। पहले का पूरा स्टाॅक समाप्त हो चुका है। कंपनियां डेढ़ हजार रुपये तक रेट बढ़ा चुकी हैं। अगर गर्मी का यही हाल रहा तो दाम और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


बोले ग्राहक

नए एसी की इंस्टॉलेशन के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। चार दिन तक कंपनी से कोई नहीं आया तो खुद बाजार से इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर एसी लगवाना पड़ा।

सविता, ग्राहक

पिछले साल एसी लगवाया था। खराबी आने के कारण सर्विस के लिए कंपनी के प्रतिनिधि से बात की लेकिन तीन दिन से कोई नहीं पहुंचा।

शैली यादव, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें