परिजनों ने नम आखों से एमबीबीएस छात्रा स्नेहा पाठक का अंतिम संस्कार किया। वह शनिवार शाम को कानपुर से शव लेकर मथुरा पहुंचे। अंतिम विदाई देने के लिए रिश्तेदारों व लोगों का घर पर तांता लग गया। बेटी का शव देखकर मां फफक-फफक कर रो पड़ीं। मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला।