फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फुटबॉल में मथुरा का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 21 अगस्त को फिरोजाबाद के एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में हुई प्रतियोगिता में जिले की अंडर-17 बालक टीम ने फिरोजाबाद को 2-0 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में मथुरा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि बालिका वर्ग में मथुरा की सात खिलाड़ियों का प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 30 अगस्त से बनारस में आयोजित होने वाली प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता में मथुरा की टीम जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज के विनोद पाल और जनता इंटर कॉलेज नौहझील के बलभद्र सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें