फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: प्रबंधक की मनमानी के विरोध में महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
मथुरा। एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठीं वृंदावन की महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित मानव सेवा संघ के प्रबंधक की मनमानी से आक्रोशित आश्रम की सदस्यों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। लगभग एक घंटे बाद महिलाओं को एसपी देहात ने मना लिया तो सीओ सदर ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि पिछले दो वर्ष से पुरानी संत कुटी स्थित मानव सेवा संघ के प्रबंधक ने आश्रम कब्जाने की नीयत से यहां रहने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिसे लेकर कई बार महिलाएं सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर चुकी हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया कि यहां बाल मंदिर में अनेक महिलाओं ने शिक्षा अर्जित की और यहां आती-जाती रहती हैं। आरोप लगाया कि मारपीट और अभद्रता की रिपोर्ट वृंदावन पुलिस लिखने को तैयार नहीं है। कुछ अधिवक्ताओं ने महिलाओं का समर्थन किया। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने पीड़ित महिलाओं की बात सुनकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरना देने वालों में मीना गुप्ता, गंगा डागा, लता श्रीवास्तव आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

वकीलों से उलझे एसओ सदर
महिलाओं के धरना के वक्त कुछ अधिवक्ताओं ने इन महिलाओं का समर्थन किए जाने पर एसएचओ सदर विजय कुमार सिंह वकीलों से उलझते नजर आए। बाद में इनकी संख्या बढ़ने पर इंस्पेक्टर सदर को मौके से हटाकर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें