फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिलाओं ने बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मथुरा। हाथों में खाली बर्तन लेकर आक्रोश व्यक्त करतीं महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा के लोग पांच दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। परेशान महिलाओं ने रविवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए हाथों में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन ने पुरानी पाइपलाइन में पानी सप्लाई को बंद करा दिया है। नई पाइपलाइन अभी नहीं डाली गई है। इससे परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

शांति देवी, सोनम देवी ने बताया कि प्रोहित पायसा, बहादुर कुंज, बड़ा बाजार, नाई गली, सराय मोहल्ला, कसाई बाड़ा में पांच दिन से पानी की सप्लाई बंद है। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। दुलारी देवी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन में नई पाइपलाइन नहीं डाली गई तो नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर पुरानी पाइपलाइन में पानी सप्लाई चालू करा कर लौटेंगे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष खेम चंद शर्मा ने बताया नई पाइपलाइन डाली जा रही है। पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते सप्लाई बंद कर दी गई है। जहां पाइपलाइन बंद है, वहां टैंकरों से पानी सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें