फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पत्नी गई मायके, पति ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रक्षाबंधन पर मना करने के बाद भी पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध शनिवार की देर रात फोन पर उसके भाई से हुई कहासुनी के बाद पति ने घर के कमरे में अंगोछे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी की कृष्णा विहार कॉलोनी में रहने वाले श्यामसुंदर पुत्र गोपाल (29) ने रविवार की सुबह अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को आसपास के लोगाें ने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व उसने अपनी पत्नी मंजू से मायके (महरौली) जाने को मना किया था लेकिन उसके बाद भी पत्नी ने नहीं माना और चली गई।
शनिवार की देर रात जब उसने अपने साले से फोन पर बात की तो इस वक्त दोनों के बीच तड़का-भड़की हो गई। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने रविवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें