मथुरा। निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा दिल्ली के बुराड़ी रोड स्थित ग्राउंड 8 के विशाल संत निरंकारी सत्संग भवन में कोविड-19 महामारी से ग्रस्त मरीजों के इलाज के लिए 1000 से भी अधिक बेड का ‘कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर’ उपलब्ध कराया जा रहा है। मथुरा प्रशासन से भी कहा गया कि यहां के सेंटर को कोविड सेंटर बनाने को तैयार हैं।
सरकार के सहयोग से इस ट्रीटमेंट सेंटर में बेड आदि व मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था संत निरंकारी मिशन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यही नहीं भारत के सभी सत्संग भवनों को कोविड टीकाकरण सेंटर बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया। जिसकी मंजूरी के उपरांत भारत के सैकड़ों निरंकारी सत्संग भवन कोविड-19 के टीकाकरण सेंटर में परिवर्तित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा जिला प्रशासन के आदेश के बाद वह मथुरा के नवादा में स्थित सत्संग हाल में कोविड सेंटर बनाने के लिए तैयार हैं।