फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हर घर नल योजना के तहत सभी गांवों में घर-घर तक पहुंचेगा पानी : स्वतंत्रदेव

विज्ञापन
मथुरा। जल शक्ति मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए विधायक राजेश चौधरी - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र ग्राम पंचायत इरौली जुन्नादार में जल जीवन मिशन के तहत जल उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने 138 लाख रुपये की लागत से जल निगम द्वारा निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा जिले के सभी गांवों में हर घर पानी पहुंचेगा।
जल शक्ति मंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी ने पौधारोपण किया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को मिल कर महीने में एक बार सफाई करनी चाहिए। इससे गांवों में गंदगी नहीं हो सके। विधायक ने जल शक्ति मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पेयजल होने की व्यवस्था की जाएगी। संचालन मुकेश वार्ष्णेय ने किया। इरौली जुन्नादार की प्रधान रेखा उपाध्याय ने नाले की सफाई को लेकर जल शक्ति मंत्री से शिकायत की। मुख्य अभियंता आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता प्रदीप खंडेलवाल, एसडीएम इंद्र नंदन सिंह, सुनील कुमार, डॉ. रामप्रताप सिंह, जेई अनश सलाम, विक्रम चौधरी, दिनेश आचार्य, एडीओ रामकुमार शर्मा, चंद्रपाल यादव, शंशाक मिश्रा, रजनी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, पर्यटन मंत्री थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मंदिर पहुंचे। उन्होंने राधारानी के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में शामिल हुए। पत्रकारों से कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा फहराने का कार्य किया जा रहा है, इससे देश मजबूत होगा। गोर्वधन विधायक ठा. मेघश्याम गौतम, महामंत्री महिपाल सिंह, डॉ. रामप्रताप सिंह, विक्रम चौधरी, हुकम सिंह, विजय प्रधान, भल्लो सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें