फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हर घर तिरंगा को बनाना है जन आंदोलन

विज्ञापन
एमवीडीए सभागार में बैठक लेते मंत्री व मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम तथा जन्माष्टमी की तैयारियों के संबंध में विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए कि घर-घर तिरंगा कार्यक्रम से व्यापक स्तर पर लोगों को जोड़ा जाए। 11 से 17 अगस्त तक स्कूल-कॉलेजो में रैलिया निकाल कर लोगों को घर पर झंडा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में 5 लाख 8 हजार तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के लिए शासन द्वारा प्रत्येक जिले को पांच-पांच लाख रुपये भी दिए जा रहे हैं।
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर हर घर तिरंगा अभियान को जिला, तहसील, ब्लॉक, पंचायत स्तर पर किया जाए। उपाध्यक्ष ब्रज तीर्थ विकास परिषद शैलजाकांत मिश्र ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जन्मस्थान लीला मंच के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने बलदेव और गोकुल में भी मंच बनाने के प्रस्ताव रखे। सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद नागेंद्र प्रताप ने 18 प्रमुख स्थानों पर सजावट की जानकारी दी। विधायक मांट राजेश चौधरी, विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर प्रशांत नागर, सचिव एमबीडीए राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें