मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस ने १८ अगस्त सुबह ८ बजे से २० अगस्त सुबह ६ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। मथुरा-वृंदावन में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ दो पहिया से लेकर भारी वाहन तक प्रतिबंधित किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहनों की पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
यहां से जाएंगे वाहन (डायवर्जन)
- दिल्ली/हरियाणा एनएच-19 से आने वाले सभी भारी वाहन वृंदावन न होकर टाउनशिप तिराहे से गोकुल बैराज होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन न होकर एनएच-19 को जाने वाले भारी वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर से गोकुल बैराज होते हुए एनएच-19 को आ सकेंगे।
- टाउनशिप तिराहा/थाना हाईवे के सामने से शहर की बजाए लक्ष्मीनगर को जाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक, बस आदि वाहन टाउनशिप होते हुए गोकुल बैराज से लक्ष्मीनगर को जाएंगे।
- लक्ष्मीनगर से मथुरा शहर होते हुए टाउनशिप, एनएच-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन थाना जमुनापार होते हुए गोकुल बैराज से टाउनशिप एचएन-19 को जाएंगे।
- भूतेश्वर से डीगगेट होते हुए वृंदावन को जाने वाले (छोटे चार पहिया व ऑटो, ई-रिक्शा, दो पहिया आदि) वाहन गोवर्धन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी चौराहा होते हुए वृंदावन को जाएंगे।
- वृंदावन से मसानी होते हुए भूतेश्वर की तरफ (छोटे चार पहिया व ऑटो, ई-रिक्शा, दो पहिया आदि) वाहन गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर को आ सकेंगे।
- भरतपुर गेट से डीगगेट, मसानी की तरफ जाने वाले दो-पहिया, तीन- पहिया वाहन चौक बाजार से चौकी लाल दरवाजा होते हुए जा सकेंगे।
- टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जाने वाले तीन-पहिया एवं चार पहिया वाहन टैंक चौराहे से टाउनशिप तिराहे से एनएच-19 होते हुए गोवर्धन चौराहे की ओर जा सकेंगे।
दिल्ली-हरियाणा से आने वाले वाहन यहां होंगे पार्क
- पीएमवी पॉलीटेक्निक।
- राजेश सैनी एडवोकेट का प्लॉट पीएमवी पॉलीटेक्निक के पास।
- मैथोडिस्ट के चौथे गेट के सामने आरके ज्वेलर्स का खाली प्लॉट।
- आरएसएस का खाली प्लॉट, आरएसएस के सामने खाली मैदान।
- रामलीला ग्राउंड वीवीआईपी/वीआईपी पार्किंग।
- निर्माणाधीन आईएसबीटी गोकुल रेस्टोरेंट चौराहे के पास।
- देवीदास के खाली प्लॉट निकट गोकुल रेस्टोरेंट चौराहा।
- नयति अस्पताल और उसके पास खाली भूमि एनएच-19।
- मंडी परिसर एनएच-19, फायर सर्विस के पास खाली मैदान।
आगरा, अलीगढ़, हाथरस, लखनऊ से एक्सप्रेसवे (राया कट) पर वाहन यहां होंगे पार्क
- नया बस अड्डा के पास रेलवे मालगोदाम की खाली भूमि।
-धौलीप्याऊ के पास रेलवे ग्राउंड।
-सेठ बीएन पौद्दार स्कूल ग्राउंड।
-रामलीला ग्राउंड सदर बाजार।
-जीआईसी कालेज ग्राउंड।
-क्लैंसी इंटर कॉलेज ग्राउंड।
मीडिया से संबधित ओबी वैन की पार्किंग
- केजेएस मुख्य द्वार पर।
यमुना एक्सप्रेसवे (वृंदावन कट) के वाहन यहां होंगे पार्क
- पागल बाबा श्रीलीलानंद ठाकुर ट्रस्ट की भूमि ग्राम धौरेरा।
-आईटीआई कॉलेज परिसर वृंदावन।
-चौहान पार्किंग,टीएफसी पार्किंग, दारुद पार्किंग, मंडी परिसर वृंदावन, पशु पैंठ पानीगांव, पानीगांव चौकी के सामने व शिवा ढाबा के सामने।
छटीकरा तिराहा (एनएच-19) से आने वाले यहां होंगे पार्क
- वैष्णों देवी पार्किंग, वैष्णों देवी मंदिर के बराबर में पार्किंग, मल्टीलेबिल पार्किंग वृंदावन, अन्नपूर्णा पार्किंग।
१८ को सुबह ८ बजे से २० अगस्त दोपहर १२ बजे तक जन्मस्थान की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन
- भूतेश्वर से डीगगेट की तरफ, मसानी से डीगगेट की तरफ, रूपम सिनेमा से महाविद्या चौराहा की तरफ, भरतपुरगेट से डीगगेट की तरफ, होलीगेट से द्वारिकाधीश मंदिर की तरफ, चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की तरफ, पोतराकुंड से आवासीय गेट श्रीकृष्णजन्मभूमि की तरफ व एनएच-१9 से पोतराकुंड की तरफ।