फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जैंत पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से वाहन लुटेरा घायल, साथी भागा

विज्ञापन
मथुरा। पकड़े गए बदमाश से बरामद बाइक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। जैंत पुलिस की मुठभेड़ में वाहन लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात 9:30 बजे एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली कि वाहन लुटेरे जैंत क्षेत्र में हैं। एसएसपी ने तत्काल जैंत पुलिस को वाहन लुटेरे की गिरफ्त में लगाया। धौरेरा के जंगल में जैंत पुलिस ने वाहन लुटेरों का पीछा किया तो पुलिस पर फायर झोंक दिया।
बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो शातिर वाहन लुटेरे के पैर में गोली लगी, जोकि घायल हो गया। उसका साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भागे लुटेरे की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस की गोली से वाहन लुटेरा सोनू नेपाली निवासी पानीघाट घायल हुआ है, जबकि उसका साथी अलीशेर भाग गया है। घायल लुटेरे के खिलाफ करीब 12 मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। घायल लुटेरे का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जल्द ही भगा लुटेरा भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें