फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बिजली गिरने से दो मंजिला मकान ढहा

विज्ञापन
मथुरा। गांव नौगांव में बिजली गिरने से ढहा दो मंजिला मकान। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। बिजली गिरने से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक दो मंजिला मकान ढह गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। घर में सो रहे परिवार के लोगों की बिजली गिरते ही नींद खुल गई। मकान में पड़ी दरारों को देख सभी लोग बाहर निकल गए। थोड़ी देर में मकान भरभराकर गिर गया।
विज्ञापन

चौमुहां ब्लॉक के गांव नौगांव में धर्मवीर पुत्र गोपाली और उनका भाई परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रह रहे थे। धर्मवीर ने बताया कि वह और उसके भाई के परिवार को मिलाकर घर में 12 लोग रहते हैं। बुधवार को उनके घर दो रिश्तेदार भी आए थे। सभी लोग रात में खाना खाकर सो गए। सुबह 5 बजे अचानक तेज बिजली गड़गड़ाने की आवाज हुई। इससे पूरे परिवार की नींद खुल गई। कुछ पल के बाद घर की दीवारें हिलने लगीं, फर्श बैठने लगा, दीवारों में दरार पड़ती देखकर सभी लोग बाहर निकल गए। कुछ देर बाद पूरा मकान गिर पड़ा।
धर्मवीर ने बताया कि घर का सभी जरूरी सामान मकान के मलबे में दबकर बेकार हो गया। पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इलाका पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बेघर हुए परिवार ने डीएम से दैवी आपदा राहत कोष से सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें