2015 में हुई थी दोनों की मुलाकात
थाना नौहझील के बाजना निवासी शिकायतकर्ता ने एसपी क्राइम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका शादीशुदा बेटा वर्ष 2015 में अपने बेटे की अच्छी परवरिश के लिए काम की तलाश में वृंदावन आया था। यहां उसकी मुलाकात वृंदावन निवासी युवक से हुई। आरोप है कि दोस्ती धीरे-धीरे ऐसी नजदीकी में बदली कि युवक उसी के साथ रहने लगा।
लिंक परिवर्तन कर किन्नार समाज में शामिल कर दिया बेटा
पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2018 में युवक की मां की मौत के बाद उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन परिजन को उससे मिलने नहीं दिया गया। बाद में परिजन को कथित रूप से पता चला कि युवक का लिंग परिवर्तन करवाने के बाद नाम बदलकर किन्नर समाज में शामिल कर दिया। किन्नरों का नायक गुरु बनने से उसकी अच्छी कमाई होने लगी। इसपर आरोपी ने उससे शादी कर ली और उसके पैसे भी अपने पास रखने लगा।
जल्दबाजी में हुआ अंतिम संस्कार
इसी दौरान आरोपी के वर्ष 2022 में दूसरी शादी करने से दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। आरोपी ने उसकी अर्जित संपत्ति को हड़पने की कोशिश की और बैंक खाते से रकम भी निकाल ली। आरोप है कि 7 सितंबर 2026 को धन-संपत्ति देने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई। इससे उसकी उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले शव को स्नान कराने के दौरान रिश्तेदारों ने शरीर पर चोट के निशान देखे। विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया गया।
यूपी से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक फैला नेटवर्क
शिकायतकर्ता ने आरोपी पर लिंग परिवर्तन के नाम पर कथित गिरोह चलाने के भी गंभीर आरोप लगाते हुए आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, फरीदाबाद व दिल्ली तक नेटवर्क की जांच की मांग की है।