फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी हादसा: 24 घंटे बाद भी बेपटरी रेल यातायात...गतिमान, शताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द; मुसीबत में यात्री

Wed, 22 Oct 2025 09:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद रेल यातायात अब भी प्रभावित हैं। गतिमान, शताब्दी समेत कई ट्रेनों को निरस्त किया जा चुका है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन
मथुरा रेल हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-पलवल रेलमार्ग पर वृंदावन-आझई के बीच मालगाड़ी के 12 कोचों के बेपटरी होने से रेल यातायात भी बेपटरी हो गया। वंदेभारत, गतिमान सहित 5 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं तो 19 को रास्ता बदलकर गुजारा गया। हादसे के 24 घंटे बाद भी मुख्य ट्रैक पर संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम यात्रियों ने आरक्षण निरस्त करवाए। जीएम व डीआरएम ने राहत कार्यों का जायजा लिया। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार मंगलवार रात 8.03 बजे पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के बाद आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर संचालन ठप हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक, डीआरएम समेत करीब 350 अफसर व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए और रातभर ट्रैक दुरुस्ती और मलबा हटाने का कार्य चलता रहा।

शाम तक मुख्य मार्ग से मालगाड़ी के डिब्बों और कोयला को नहीं हटाया जा सका था। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मेन लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार देर रात तक मुख्य मार्ग को सुचारू करने की उम्मीद है। रेल दुर्घटना की तकनीकी जांच की जा रही है।

 

दूसरी ओर, गतिमान, शताब्दी, वंदेभारत, ताज एक्सप्रेस, ग्वालियर इंटरसिटी के निरस्त होने के कारण यात्रियों को अपने टिकट कैंसिल कराने पड़े। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इन गाड़ियों के यात्रियों को पूरा रिफंड दिया जाएगा। वहीं अन्य ट्रेनों से सफर करने वाले 500 से ज्यादा यात्रियों ने भी अपने आरक्षण निरस्त करवाए। 

 
विज्ञापन

दिल्ली से दूरदराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। त्योहार के कारण ज्यादातर ट्रेनों में सीट नहीं हैं। रूट बदलने के कारण भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा, मथुरा छावनी, फरह, मथुरा जंक्शन, छाता, निजामुद्दीन, दिल्ली, झांसी, भोपाल, ग्वालियर तक स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें-UP: पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े हत्या...लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा माैत के घाट, परिजनों का थाने में हंगामा

">http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें