फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की टक्कर से ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे

विज्ञापन
मथुरा। हादसे के बाद ट्रक व ट्रॉली में रखा क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने चलते ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया, इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही बस ने उसी ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक अनस (24) पुत्र हसरत, निवासी बरोड़ा थाना हबीजपुर हापुड़ की उपचार को ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
शनिवार की रात 12:30 बजे ट्रैक्टर भरतपुर से मथुरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा जा रहा था। रास्ते में माइल स्टोन 71.5 पर गांव रामनगला के समीप ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही बस ने भी ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।
ट्रैक्टर पर चालक सहित तीन लोग सवार थे। इनमें से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार उसका भाई अफसान व दोस्त शदाकत घायल हो गए। हादसे के दौरान बस में भी कई यात्री सवार थे। गनीमत रही किसी को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची। सात वर्षीय लक्ष्मी को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे बाजना कट चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक, बस और ट्रैक्टर तीनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें