फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह विवाद : आठ अगस्त को होगी नारायणी सेना के केस पर सुनवाई

Sun, 07 Aug 2022 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ट्रस्ट की बताते हुए उक्त जमीन पर बनी ईदगाह को अतिक्रमण बताया है। इसी केस पर सोमवार को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के मामले में आठ अगस्त को नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव के केस में सुनवाई की जाएगी। इसी दिन लखनऊ  हाईकोर्ट बेंच के अधिवक्ता के वाद में एडीजे सप्तम की अदालत में सुनवाई होगी। 
विज्ञापन


नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव द्वारा श्री कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ट्रस्ट की बताते हुए उक्त जमीन पर बनी ईदगाह को अतिक्रमण बताया है। उनके द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दाखिल किया गया। 

विगत दिनों मनीष यादव ने हाईकोर्ट में रिट कर कहा गया था कि जिला अदालत में उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने चार माह के अंदर उनके वाद को निस्तारित किए जाने के आदेश किए हैं। 
विज्ञापन


पक्षकार मनीष यादव ने बताया कि 8 अगस्त को उनके वाद में अमीन सर्वे तथा पुरातत्व विभाग के माध्यम से सर्वे कराए जाने संबंधी मामले पर सुनवाई की जाएगी। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका वाद एडीजे सप्तम की अदालत में चल रहा है। जिसमें उनके द्वारा सभी वादों को एक करने के लिए प्रार्थना की गई है। 
विज्ञापन

हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को केस सौंपा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा डाले गए वाद को अब जिलाध्यक्ष छाया गौतम लड़ेंगी। उपाध्यक्ष द्वारा उनके नाम केस की पावर ऑफ अटार्नी कर दी है। अब इस केस में 16 अगस्त को सुनवाई होगी। 

जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन के लिए महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा केस डाला गया था परंतु किन्हीं कारणों से उनके द्वारा केस की पॉवर ऑफ अटार्नी मेरे नाम कर दी है। अब इस केस की पैरोकारी मेरे द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें