कोसीकलां में टायर की दुकान से आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। गोपाल बाग पर अज्ञात कारणों से टायर की दुकान में आग लग गई। आग से करीब तीन लाख रुपये कीमत के टायर जल गए।
अचानक आग को लगती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान जब तक लोग आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की वजह से दुकान के अंदर रखा टायर, पंचर एवं मोटरसाइकिल सर्विस का सामान जलकर राख हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने फायरब्रिगेड को दी। दमकल के पहुंचने से पूर्व सभी सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार महेंद्र टायर पंचर एवं मोटरसाइकिल की सर्विस का काम करता है। आग से करीब तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। उसका आरोप था कि कई बार फायरब्रिगेड को फोन किया लेकिन देर से पहुंचने की वजह से सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका।