फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तेरह वर्षीय किशोर गांव से हुआ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। गांव चिकसौली में घर से दुकान की कहकर निकला 13 वर्षीय किशोर लापता हो गया। देर शाम तक उसके न पहुंचने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर सूचना दी। गांव वालों ने रात भर जंगल में किशोर की तलाश की। शक के आधार पर पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव चिकसौली निवासी देवदत्त शर्मा का पुत्र हिमेश शाम को घर से दुकान की कह कर गया था। किशोर के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी गांव में तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को गांव से किशोर के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस व ग्रामीणों ने देर रात तक जंगल में बच्चे की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। रात भर जंगल में किशोर की तलाश की। शक के आधार पर गांव के चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें