फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फौजी ने पुलिसकर्मी से अभद्रता कर फाड़ी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। शराब के नशे में धुत फौजी एवं उसके दोस्त ने चेतक सवार पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फौजी एवं उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चेतक पुलिसकर्मी अंकुर थाने से डीग अड्डा की ओर जा रहा था। दानघाटी मंदिर के समीप बाइक सवार फौजी ने चेतक को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी ने उसे टोका तो फौजी व उसके दोस्त ने पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी नितेश मलिक की वर्दी फाड़ दी।
विवाद की सूचना पर थाने से पुलिस पहुंच गई। फौजी व दोस्त को हिरासत में लेकर थाने ले आए। पूछताछ में फौजी का नाम दीपक बताया, वह शराब के नशे में धुत था। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद का कहना है कि फौजी द्वारा पुलिस कर्मियों से डॺूटी के दौरान अभद्रता करने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें