मथुरा। कांग्रेेस नेता निमाई पंडित और उनकी पत्नी साधना की गोली मारकर हत्या का राज अभी तक गोविंदनगर पुलिस खोल नहीं सकी है। करीब सवा माह बीत जाने के बाद भी दोहरा हत्याकांड अबूझ पहली बना हुआ है। अब तो परिजन भी इस हत्याकांड का खुलासा न होने से परेशान हो चुके हैं।
हालांकि परिजनों ने एसएसपी अभिषेक यादव ने मुलाकात करके अपना दुखड़ा रोया और खुलासे की मांग भी की। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
थाना गोविंदनगर की जगन्नाथपुरी में कांग्रेस नेता निमाई पंडित परिवार के साथ बॉबी डेरी की कोठी में किराए पर रह रहे थे। ५ जून की शाम को कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गोविंदनगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज तक खंगाले थे।
हालांकि अभी तक गोविंदनगर पुलिस इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सका है। मृतक कांग्रेस नेता के साले सुनील शर्मा ने बताया कि गोविंदनगर पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पा रही है। लगातार केवल कोरे आश्वासन ही दे रही है। साले ने बताया कि १३ जुलाई को एसएसपी से मुलाकात करके हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। एसएसपी ने आश्वस्त किया है कि जल्द खुलासा करवाएंगे।