फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: साढ़े 4 घंटे ठप हो गया बिड़ला मंदिर बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ३३ केवी लाइन में आरएस कॉप्लेक्स और एसकेएस ग्राउंड के पास इंसुलेटर फुंक जाने से साढ़े चार घंटे आकाशवाणी बिजलीघर ठप हो गया। इन साढ़े चार घंटों में बिजली न मिलने से पानी का संकट खड़ा हो गया। दिनचर्या बिगड़ने से लोग विद्युत निगम की लापरवाही को कोसते रहे। विद्युत निगम इंसुलेटर फुंकने के पीछे बारिश को बता रहे हैं और अपनी कमियां छुपाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

पागल बाबा १३२ केवी से आकाशवाणी बिजलीघर के लिए ३३ केवी की लाइन आ रही है। इस लाइन में दो स्थानों पर इंसुलेटर फुंकने से रविवार की सुबह ४ बजे बिजली गुल हो गई। सुबह दिनचर्या के लिए उठे लोगों को बिजली न मिलने से पानी का संकट खड़ा हुआ तो विद्युत निगम के अफसरों को फोन किए। इन अफसरों ने फोन नहीं उठाया तो लोग काफी परेशान रहे।
करीब ६:३० बजे बारिश बंद होने के बाद विद्युत निगम अफसरों ने पेट्रोलिंग कराई तो दो इंसुलेटर फुंके मिले। इन्हें बदलने में सुबह ८:३० बज गए। उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी, पर बार-बार बिजली की आवाजाही थमी नहीं। एसडीओ गौरव गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण दो स्थानों पर इंसुलेटर फुंकने से आपूर्ति बाधित हुई। बारिश के बाद कार्य करके फुंके इंसुलेटर बदलकर आपूर्ति सुचारु की गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत
लगातार आकाशवाणी बिजलीघर पांच से छह घंटे ठप हो रहा है। कभी पोल गिर जाते हैं तो कभी विद्युत तार टूट जाती है। अब इंसुलेटर फुंकने का दंश फिर साढ़े चार घंटे लोगों ने झेला। संतकुमार शर्मा और अज्जू ठाकुर का कहना है कि थोड़ी से हवा चले या फिर बारिश हो जाए, बस बड़ा फॉल्ट शहर में केवल आकाशवाणी बिजलीघर पर ही होता है। विद्युत निगम के उच्चाधिकारी इस तरफ ध्यान दें, वर्ना इन सभी की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल और ऊर्जा मंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें