फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गया लुटेरा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 15 Jul 2022 09:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

चंदनवन फेस वन निवासी बेगराज सिंह ने तहरीर में कहा कि गुरुवार शाम उनकी पत्नी चंद्रवती घर के बाहर टहल रही थीं। तभी एक युवक बाइक से आया और दूर जाकर रुक गया। वहां से वह पैदल आया और उनकी पत्नी के गले से चेन पर झपट्टा मारकर भाग गया।
विज्ञापन
चेन लूटने के बाद भागता झपटमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना हाईवे क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला के गले से लुुटेरा सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। लुटेरा अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


चंदनवन फेस वन निवासी बेगराज सिंह ने थाना हाईवे में दी गई तहरीर में कहा कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने पांच बजे उनकी पत्नी चंद्रवती (65) घर के बाहर टहल रही थीं। उसी दौरान एक युवक पहले थोड़ी दूर बाइक से आया और दूर जाकर रुक गया। उसका एक साथी पैदल टहलते हुए पत्नी के पास आया और पीछे से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गया।

पास ही खड़ीं पड़ोसन भी नहीं समझ पाई कि यह अचानक क्या हुआ। शोर मचाते हुए कुछ दूर तक लुटेरे का पीछा भी किया लेकिन वह पहले से स्टार्ट खड़ी अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को तहरीर के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी गई है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें