फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हनुमानजी का छत्र-मुकुट भी ले गए बदमाश, तोड़े चार दानपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/नौहझील। प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर से बदमाश हनुमानजी के सवा किलो का छत्र, डेढ़ किलो चांदी का मुकुट और आभूषण भी लूट ले गए। बदमाशों ने एक नहीं, बल्कि मंदिर के चार दानपत्रों को भी निशाना बनाया था। मंदिर के महंत के पूरी तरह से होश में आने पर यह तथ्य सामने आया है। इसके अलावा बदमाशों ने महंत और साधुओं की झोली से नकदी और जेवरात पर भी हाथ साफ किया। यह साफ हो गया कि मंदिर में 3.70 लाख की नहीं, बल्कि करीब 10 लाख रुपये की यह लूट हुई ।
विज्ञापन

10 मई की रात करीब 11:30 बजे प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में बदमाशों ने महंत समेत नौ साधुओं को बेहोश करके जमकर लूटपाट की थी। शुरूआत में जरूर यह लूट 3.70 लाख रुपये की सामने आई थी। बुधवार को पूरी तरह होश में आए महंत रामरतनदास ने मंदिर का हाल देखा तो लूटपाट की हकीकत सामने आ गई।
महंत ने बताया कि हनुमानजी का सवा किलो का छत्र, डेढ़ किलो चांदी का मुकुट, आभूषण के अलावा उनकी झोली से दो सोने की अंगूठी, नकदी, साधुओं की झोली से भी नकदी और जेवरात लूटे गए हैं। साथ ही एक नहीं बल्कि बदमाशों ने मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर लूटपाट भी की है। एक दानपात्र तो ऐसा है, जिसमें छह माह बाद मंदिर में आने वाले धनराशि की गिनती होती है। महंत ने पुलिस को यह पूरी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

चिकित्सक समेत चार उठाए, पुलिस कर रही पूछताछ
मंदिर पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक चिकित्सक के अलावा तीन अन्य लोगों को भी उठाया है। इन सभी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि हाथ कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं लगा है। पुलिस दावा जरूर कर रही है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि चिकित्सक और तीन अन्य से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
मंदिर के मुख्यद्वार पर ताला, महंत ने की पूजा-आरती
मंदिर में विधिवत हनुमानजी की महंत और साधुओं ने पूजा और आरती की। पर लोगों को दर्शन नहीं हो सके। बुधवार की सुबह से मंदिर के मुख्यद्वार पर ताला लगा दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती पांच साधु भी मंदिर पर लौट आए हैं। हालांकि पुलिस ने इन सभी से जानकारी जुटाई है। पुलिस को आशंका है कि मंदिर का कोई न कोई इस लूट की वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें