फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कुटिया में मिला साधु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। मांट के निकट बंसीवट में रह रहे साधु का शव उनकी कुटिया में मिला है। साधु की दाड़ी उखड़ी हुई थी। चेहरा एवं गले पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना खैर के गांव नगला फत्ते निवासी भोलांबर (77) पिछले 10 वर्ष से मांट के निकट बंसीवट स्थित एक कुटिया में रहे थे। रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कुटिया में पड़ा मिला। गले व चेहरा पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। सिर से खून बह रहा था। हत्यारों ने उनकी बेरहमी से हत्या की है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें