कोसीकलां। गांव महरौली में एक ग्रामीण के सनसनीखेज आरोपों से मची खलबली के बाद शुक्रवार को बैकफुट पर आने के बाद तहसील की टीम गांव पहुंची और जमीन की नापजोख की।
शनिवार को नायब तहसीलदार राखी शर्मा टीम एवं पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। जहां नायब तहसीलदार के साथ मौजूद टीम ने पूरे मामले की गांव के मौजूदा लोगों से जानकारी कर मामले की जांच की। इस मौके पर पीड़ित तेजराम द्वारा बताए गए जमीनी विवाद को लेकर तहसील टीम से जमीन की गहनता से नापजोख कराई गई। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने मौके पर एकत्रित भीड़ को हटाया।
जिससे कार्रवाई में कोई समस्या न हो। बताते चले कि ग्रामीण तेजराम ने जमीनी विवाद के चलते कुछ ग्रामीणों ने उसके प्लॉट में खडे़ पेड़ों को काट लिया। थाने पहुंचकर शिकायत करने पर मारपीट कर दी। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उससे कहा कि ये हमारा गांव है। हम यहां 90 फीसदी हैं। यहां हमारे तौर तरीकों से रहना पडे़गा। नहीं माने तो जान और जमीन दोनों से हाथ धोना पडे़गा। या तो हमारे मजहब में आ जाओ या फिर गांव छोड़कर चले जाओ। तेजराम ने कहा कि मजहब बदलों या गांव छोड़ने देने की धमकी का आरोप उसने नहीं लगाया। उसका तो केवल जमीन का विवाद चल रहा है। तेजराम का कहना है कि उसके अधिवक्ता ने ये प्रार्थना पत्र तैयार किया है। उसने अपने आरोपों से इंकार किया।