फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बुलट नहीं मिली तो तीन तलाक देकर घर से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। शादी में बुलट न मिलने से नाराज ससुरालीजनों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित कर मारपीट की और घर से निकाल दिया। यही नहीं पति ने तीन तलाक देकर अपना रिश्ता तोड़ लिया। न्याय की लड़ाई लड़ते हुए पीड़िता ने पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगला उटावर निवासी बसीमा की शादी वर्ष 2017 में राजस्थान के गांव बड़का थाना सीकरी भरतपुर निवासी राशिद पुत्र सूबेदार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने शादी में बुलट की मांग की जाने लगी। उसका पति राशिद, ससुर सूबेदार, सास जननी, देवर हन्नान, ननद जाफरीना, अफरीना आदि ने उससे मारपीट करना और प्रताड़ित करने लगे।
पीड़िता ने पहले रिश्ते को बनाने के प्रयास किए लेकिन पिछले कई महीनों से हालात खराब होते चले गए। बताते हैं कि पीड़िता के साथ मारपीट का दौर जोरशोर से शुरू हो गया। पिछले दिनों पति राशिद ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। जैसे-तैसे उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को इस बाबत जानकारी देकर मदद मांगी। पीड़िता ने मायके पहुंचकर मामले को लेकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई । तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राशिद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें