फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास ड्रोन दिखने पर सुरक्षाकर्मियों ने गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा में मुस्तैद जवानों को बुधवार की दोपहर रेलवे लाइन के पास ड्रोन उड़ता दिखा। हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों ने पोजीशन लेकर ड्रोन को गिरा लिया। सुरक्षा जवानों ने किसी आतंकी संगठन का ड्रोन होने पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार को मॉक ड्रिल करके अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखने के लिए यलो जोन में रेलवे लाइन के पास ड्रोन उड़ाया गया। इस ड्रोन की सूचना कंट्रोल रूम से प्रसारित की गई। इसके बाद यलो और रेड जोन में मुस्तैद सुरक्षाकर्मी सतर्क और सजग हो गए।
पोजीशन लेने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कुछ ही देर में मार गिराया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उस ड्रोन को अपने कब्जे में लिया। एसपी सुरक्षा आनंद कुमार ने बताया कि प्रति माह मॉक ड्रिल करके अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह की सुरक्षा परखी जाती है। कभी आतंकी हमले की मॉक ड्रिल की जाती है, लेकिन बुधवार को ड्रोन उड़ाने को लेकर मॉक ड्रिल की गई है। मॉक ड्रिल में सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से पास हो गए। ड्रोन को मार गिराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें