फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने में मथुरा यूपी में नंबर-1: 10 दिन में 40 घटनाएं, छाता तहसील सबसे आगे, जुर्माने का भी नहीं डर

Mon, 12 Oct 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कृषि विभाग के अनुसार, अब तक 13 किसानों पर कुल 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पराली दहन रोकने के लिए 80 संयुक्त टीमें गठित होने के बावजूद घटनाएं जारी हैं।
 
विज्ञापन
पराली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में पुलिस और प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां अब तक 40 घटनाएं दर्ज होने के साथ जनपद प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इनमें अकेले छाता तहसील में ही 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


एनजीटी के निर्देशों पर सरकार ने धान की पराली जलाने पर प्रतिबंधित लगा रखा है। आदेश के अनुपालन के लिए पुलिस, प्रशासन, पंचायतराज, राजस्व और कृषि विभाग की 80 संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। बावजूद इसके पराली दहन का सिलसिला थम नहीं रहा है।
इस माह की एक तारीख से अब तक केवल 10 दिन में ही पराली जलाने की 40 घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गईं हैं। जिले में अकेले छाता तहसील में सर्वाधिक 26 घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहीं मांट और गोवर्धन में 6-6, सदर में 2 घटनाएं सामने आई हैं जबकि महावन तहसील में कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ दूसरे स्थान पर

सैटेलाइट से कृषि विभाग को मिली जानकारी के अनुसार पराली दहन में प्रदेश में अलीगढ़ दूसरे और गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर है। पांच घटनाओं के साथ एटा चौथे और चार-चार घटनाओं के साथ झांसी और हापुड़ जनपद पांचवें स्थान पर हैं।

प्रभारी उप निदेशक कृषि आवेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक पराली जलाने की 40 घटनाओं के साथ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां छाता क्षेत्र के किसान इसका सर्वाधिक उल्लंघन कर रहे हैं। अब तक 13 किसानों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पुनरावृत्ति करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें