फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पराली दहन में कमी के बावजूद मथुरा का पहला ही पायदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में पराली दहन की घटनाएं तो कम हुई हैं, लेकिन प्रदेश में अब भी पहला ही स्थान बना हुआ है। यहां पहले 10 दिन में ही 40 तो अब अगले 10 दिन में मात्र 4 घटनाएं दर्ज हुई हैं। पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माने का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन

यहां एक से 10 अक्तूबर तक ही सैटेलाइट से दर्ज 40 घटनाओं के साथ जिले का प्रदेश में पहला स्थान आया है। इसके बाद अगले 10 दिन में यहां सिर्फ 4 घटनाएं हुई हैं। इसमें अकेले छाता तहसील कीं ही सर्वाधिक 28 घटना हैं। वहीं मांट में 6, गोवर्धन में 8 और सदर में 2 घटनाएं हुईं हैं। । प्रदेश में अलीगढ़ दूसरे और गौतमबुद्ध नगर तीसरे स्थान पर है। पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाकर उन्हें नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

-
पराली दहन की 44 घटनाओं में अब तक 13 किसानों पर 85 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
- आवेश कुमार सिंह, प्रभारी उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें