क्वालिटी से डैंपियर जाने वाला मार्ग में दुकानों के आगे भरा बारिश का पानी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। रविवार की दोपहर हुई बारिश के बाद नगर के कई इलाकों ने ताल-तलैया का रूप ले लिया। जिससे लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। राहगीर जहां के तहां खड़े हो गए। सड़कों पर हुए जलभराव ने श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश ने नगर के मथुरा दरवाजा, गौरा नगर कॉलोनी, राधा निवास, विद्यापीठ, हरिनिकुंज, रंगजी मंदिर क्षेत्र, टटिया स्थान सहित अन्य इलाकों में बरसात के पानी ने नालों का रूप ले लिया। घुटने तक पहुंचे बारिश के गंदे पानी से लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया।
सड़क किनारे की दुकानों में नालियों का गंदा पानी भरने से दुकानदारों को नुकसान का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी कमर तक आने से चारपहिया वाहन फंस गए। कई जगह रिक्शा पलटने से सवारियां मामूली रूप से चोटिल भी हो गए। बारिश के कारण बिजली भी गुल हो गई।