फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा में गिरी बिजली, पेड़ के नीचे बैठीं दो महिलाओं की मौत, दो झुलसीं

Sun, 14 Aug 2022 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बारिश से बचने के लिए पेड़ की नीचे बैठीं दो महिलाओं पर प्राकृतिक आफत आई। पेड़  पर अचानक ही आसमानी बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला झुलस गई हैं। झुलसी महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं महिलाओं पर बिजली गिर गई। दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलसी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) और  राजन निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं। आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी। नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जशोदा और राजन झुलस गईं। 

आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा और राजन का उपचार चल रहा है।  डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की मौत हुई है। दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया है। 

जाम में फंसी  एंबुलेंस 

बिजली से घायल महिलाओं को लेकर जा रही निजी अस्पताल की एंबुलेंस 20 मिनट तक जाम में फंसी रही। एकता तिराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी चाय की दुकान में तमासबीन बने रहे। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए स्थानीय युवकों ने ई-रिक्शा एवं सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया, तब कहीं जाकर एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें