मथुरा। ४ दिन पूर्व सब्जी विक्रेता को आगरा से घर लौटते हुए गांव डहरुआ के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि अभी तक घायल का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
बुधवार को प्रजापति समाज ने एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को छोड़े जाने का आरोप जमुनापार पुलिस पर लगाया। सभी ने एक ही स्वर से आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति और प्रजापति विकास समिति के अध्यक्ष पप्पू लाल गोला के नेतृत्व में बुधवार को एसपी ट्रैफिक से मिले। परिजनों ने बताया कि कृपाल सिंह, पुनीत, करन, राधाकृष्ण, सूरज दीक्षित और एक अज्ञात ने गोली मारी थी। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पकड़े गए दो आरोपियों को जमुनापार पुलिस ने छोड़ दिया। एसपी ट्रैफिक ने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ज्ञापन देने वालों में देवीचरण गोला, शंकरलाल गोला, किशनलाल गोला, सोनू कुमार गोला, मुरारी गोला, भानु प्रताप गोला, पवन गोला, प्रेमचंद गोला, मदन गोला, महेश गोला, राहुल गोला, रामकिशोर गोला, बॉबी गोला, जयनारायण गोला, दिनेश गोला, गजेंद्र गोला, करण सिंह गोला हैं।