फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura : वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की व्यवस्था पहले ही दिन फेल, प्रवेश मार्गों पर लगा जाम

Sun, 31 Jul 2022 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

शनिवार को लगे जाम के बाद पुलिस प्रशासन की हरियाली तीज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जाम की सबसे भयाभय स्थिति वृंदावन-मथुरा मार्ग पर देखने को मिली। 
विज्ञापन
वृंदावन में जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज की तैयारियों को लेकर पुलिस द्वारा की गईं तैयारियां पहले ही दिन फेल हो गईं। नो एंट्री व्यवस्था लागू किए जाने के बाद भी वृंदावन में हजारों वाहन प्रवेश कर गए। वहीं प्रवेश मार्गों पर जाम लगा रहा और पुलिस अधिकारी बैठकें करते रहे। पुलिस की पहले से की गई व्यवस्था के बाद भी शहर का हाल बेहाल हो गया। वृंदावन की सड़कें जाम के बोझ तले दबती चलीं गईं। सड़कों से लेकर गलियों तक में जाम रहा।
विज्ञापन


शनिवार को लगे जाम के बाद पुलिस प्रशासन की हरियाली तीज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। जाम की सबसे भयाभय स्थिति वृंदावन-मथुरा मार्ग पर देखने को मिली। जहां से गुजरने वाले वाहन जाम के चलते 1 घंटे तक जस के तस फंसे रहे। इस बीच पुलिस का एक सिपाही भी जाम हटाने का प्रयास करते दिखा लेकिन स्थिति उनकी पहुंच से बाहर जा चुकी थी। 

इन चौराहों पर रही जाम की स्थिति 

अटल्लाचुंगी, रुक्मिणी विहार, टेंपो स्टैंड, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग, विद्यापीठ चौराहा, सीएफसी चौराहा, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर आदि इलाकों में भी दिनभर जाम की स्थिती रही। मंदिरों के दर्शन के लिए बाहर से आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ नगरवासी भी पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते दिखाई दिए। पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी जाम की समस्या के प्रति संजीदा नहीं दिखा और न पुलिस की कोई व्यवस्था दिखाई दी। 

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़ 

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर भक्तों की भीड़ से भरा रहा। हर कोई भक्त अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा लिए मंदिर पहुंचा और दर्शन का लाभ लिया। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। सुबह और शाम को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बेतहाशा भीड़ देखने को मिली। मंदिर के पहुंच मार्ग और गलियों में भी भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें