फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पुलिस की टटलू गैंग से मुठभेड़, एक ठग गिरफ्तार...पैर में लगी गोली

Sat, 18 Jan 2025 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस की टटलू गैंग के सदस्य से मुठभेड़ हो गई। पुलिस फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस की टटलू से मुठभेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में टटलू गैंग का शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि गांव नीमला थाना कैथवाडा जिला डीग राजस्थान निवासी साहिल खान को देवसेरस से गाठौली रोड पर पुलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4 मोबाइल, 7 सिमकार्ड फर्जी, 3 पासबुक, 2 चेक बुक, अलग-अलग बैंक के 5 एटीएम कार्ड, 1000 रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबरों को फोन पे व ट्रू कॉलर पर नाम व पता चेक कर फर्जी सिम कार्ड से फोन लगाकर मोबाइल धारक के पिता/भाई/मित्र का परिचित बनकर बात करता है तथा मोबाइल धारक को विश्वास में लेकर ठगता था। आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें