फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वोटरों को बांटीं जा रहीं साड़ियां पुलिस ने पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। फरह ब्लॉक में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी शराब और कबाब के साथ-साथ कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। फरह पुलिस ने दो जगह ऐसे ही खेल का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद में प्रधान पद का एक प्रत्याशी शुक्रवार को लुभाने के लिए महिलाओं को साड़ी बंटवा रहा था। परखम चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को इसकी भनक लग गई और मौके से प्रत्याशी के कार्यकर्ता को साड़ियां बांटते पकड़ लिया। उसके कब्जे से 19 साड़ियां भी पुलिस ने बरामद की हैं। दूसरी ओर बेरी में पुलिस ने प्रत्याशियों के नाम लिखी पर्ची से शराब बांटने का मामला भी पकड़ा है। ऐसी पर्ची भी बरामद की है। शराब की पर्ची बांटने वाले प्रधान प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज ने बताया कि दो गांवों में वोटरों को लुभाने के मामले पकड़े गए हैं। प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यदि कहीं भी कोई प्रत्याशी ऐसा करता मिला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें