फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चोरों के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश दबोचे; कार, बाइक और लाखों का माल बरामद

Mon, 20 Jul 2026 10:11 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बलदेव पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार, तीन बाइक, मोबाइल फोन, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आऱोपी - फोटो : pmkusum
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बलदेव थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए सात चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार-बाइकों समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सीओ संजीव कुमार राय और थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने बताया गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। सूचना पर रविवार तड़के साढ़े 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-124 स्थित सर्विस रोड पर ग्राम हथौड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

इस दौरान सज्जू उर्फ सरजू, दीपक, सोनू, दीपक उर्फ गूंगा, नरेश, मौसिम और आशीष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की शिफ्ट कार, बैटरी, सोलर हाइब्रिड यूपीएस इन्वर्टर, चोरी की तीन बाइकें, एक विद्युत मोटर, बड़ी मात्रा में बिजली के केबिल, छह मोबाइल फोन, 3,240 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी दीपक के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें