फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस ने किया 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
बरसाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया 15 हजार का इनामी बदमाश। - फोटो : City
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। थाना बरसाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को चोरी के बंद बॉडी ट्रक, डंपर का स्क्रैप, तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

29 जनवरी को बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि होडल-कोसीकलां के रास्ते चोरी का बंद बॉडी ट्रक चोरी के डंपर को काट कर स्क्रैप को उसमें भर कर राजस्थान की ओर जा रहा है। क्राइम निरीक्षक रामअवध, चौकी इंचार्ज सिंह राजसिंह, एसआई अरविंद कुमार ने पुराने क्रेशर के समीप बैरियर लगा चेकिंग शुरू कर दी। बंद बॉडी ट्रक की पुलिस ने सघनता से चेकिंग की।
पुलिस ने शकील निवासी खड़खड़ी थाना ताबडू हरियाणा से कड़ाई से पूछताछ की। शकील ने बताया कि 14/15 जनवरी की रात को नंदगांव कोसी रोड से उसने साथियों की मदद से दो डंपर चोरी किए थे। 23 जनवरी को शाहरुख के साथ मिल कर दोबारा वाहनों की रैकी करने आए। इसी दौरान चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर दी। शाहरुख को पुलिस ने पकड़ लिया था। कोतवाल प्रमोद पंवार ने बताया कि आरोपी का चालन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें