फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-पलवल चौथी लाइन दो साल में पूरी होगी

Mon, 27 Mar 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जीएम एनसीआर एमसी चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएम एनसीआर एमसी चौहान ने कहा है कि मथुरा से पलवल तक चौथी रेल लाइन का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


जीएम एनसीआर (नॉर्थ सेंट्रल रेलवे) मथुरा से पलवल तक डाली जा रही चौथी रेलवे लाइन का निरीक्षण करने मथुरा आए थे। उन्होंने मथुरा, भूतेश्वर, रुधीं और पलवल रेलवे स्टेशनों पर और अन्य जगह लाइन के काम की प्रगति देखी। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि चौथी लाइन का काम पूरा होने के बाद दिल्ली के अप, डाउन रूट, मालगाड़ी और शटल के लिए अलग-अलग लाइन हो जाएंगी।

मथुरा से अलवर लाइन की खामियों को दूर कराया जाएगा। मथुरा-अलवर-जयपुर रूट पर ट्रेन बढ़ने की स्थिति में इसे डबल लाइन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम प्रभाष कुमार, आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेक सागर, रेल पथ इंजीनियर, रेल निर्माण निगम सहित अन्य अधिकारी साथ रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसीकलां स्टेशन पर रुके ही नहीं
जीएम एनसीआर एमसी चौहान को कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर भी चौथी लाइन के कार्य का निरीक्षण करना था। लेकिन उनकी स्पेशल ट्रेन कोसी स्टेशन पर रुकने की बजाय सीधी रुंधी की ओर चली गई। रुंधी स्टेशन के समीप उन्होंने चौथी रेल लाइन के कार्य का निरीक्षण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें