फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पद्मश्री सुदेवी दासी ने लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
मथुरा। गोभक्त सुदेवी दासी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। गोभक्त एवं पद्मश्री सुदेवी दासी ने गोशाला की जमीन खाली कराने के लिए जमीन मालिक के पुत्रों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। रविवार को एसपी ट्रैफिक को पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ट्रैफिक कमल किशोर ने सीओ गोवर्धन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गोभक्त सुदेवी दासी ने पत्र में कहा है कि दो भाई गोशाला की जमीन पर अपना दावा कर उसे खाली करने की कहकर परेशान कर रहे हैं। सुदेवी दासी का आरोप है कि जिस जमीन पर गोशाला का संचालन किया जा रहा है, वह जगह हरिओम उर्फ कलुआ से किराए पर ली थी। हरिओम की मृत्यु हो जाने के बाद उनके दोनों पुत्र गोशाला की जमीन को खाली कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।
उधर, मृतक हरिओम के पुत्र गिरधारी ने बताया कि पिता ने जमीन गोशाला के लिए किराए पर नहीं दी थी। वह एक सामाजिक व्यक्ति थे और गोसेवा किया करते थे। उनके साथ ही सुदेवीदासी गोसेवा करने लगी थीं। आज हमें परिवार पालने के लिए गोशाला वाली जमीन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम भाइयों ने कभी भी सुदेवी दासी को जान से मारने की धमकी नहीं दी। केवल गोशाला की जमीन खाली कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें