फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अंग्रेजी में बात करेंगे वो बच्चे...जो हैं बेसहारा, राजकीय संप्रेषण गृह में सिखाई जा रही भाषा

Thu, 20 Nov 2025 12:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राजकीय संप्रेषण गृह में 39 में से 15 बच्चे अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं। कोविड काल या अन्य वजहों से बेसहारा हुए बच्चों को सरकार की पहल पर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
राजकीय संप्रेषण गृह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राजकीय बाल संप्रेषण गृह में एक दर्जन से अधिक बच्चे अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं। अंग्रेजी सीखने वाले बच्चे अभी नाबालिग हैं। वे अंग्रेजी भाषा के जरिए अपना भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन


संप्रेषण गृह में रह रहे बच्चे अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाग के धनी बन रहे हैं। यहां कुल 39 बच्चे रह रहे हैं। इसमें से 15 बच्चों के लिए अलग से अंग्रेजी विषय के अध्यापक को लगाया गया है। अध्यापक इन बच्चों को फर्राटेदार अंग्रेजी भाषा बोलना सिखा रहे हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि कोविड काल या अन्य वजहों से बेसहारा हुए बच्चों को सरकार की पहल पर पढ़ाया जा रहा है। वर्तमान में 3 बच्चे सेंटपॉल स्कूल, 8 सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 15 बच्चों को अंग्रेजी बोलना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें