फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चार साल बाद भी नहीं खुला हत्याकांड व डकैती का मामला

विज्ञापन
अमर कॉलोनी में अपने घर पर बैठे राहुल और दीपा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। वाह री मथुरा पुलिस। आज भी अमर कॉलोनी दंपती हत्याकांड और दो लाख की डकैती खुलासे की बाट जोह रही है। सोमवार को इस हत्याकांड को चार साल पूरे हो जाएंगे। इन चार सालों में न्याय की गुहार लगाते ह़ुए दंपती की बेटी तक ने सुसाइड कर लिया था। बेटा और बेटी जरूर न्याय के लिए पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

आठ मार्च-2017 की रात घर में सो रहे बनवारी और उनकी पत्नी रविबाला की बेरहमी से हत्या करके दो लाख रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस हत्याकांड की गूंज प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंची। हरकत में आई मथुरा पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे केवल कोरम ही पूरा किया, पर इसका खुलासा चार साल में भी नहीं कर सकी। राजनीतिक दलों ने दंपती की बेटी राखी, राहुल और दीपा को साथ लेकर पुलिस के रवैये के खिलाफ आंदोलन और भूख हड़ताल तक की, पर पुलिस खुलासा करने में नाकाम रही। आठ अक्तूबर 2017 को राखी ने न्याय न मिलने पर सुसाइड कर लिया। न्याय के लिए अभी तक बेटा राहुल और बेटी दीपा पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन मामला खुल नहीं पा रहा।
विज्ञापन

पुलिस पिकेट कर रही सुरक्षा
दंपती के परिवार की सुरक्षा में प्रतिदिन पुलिस की पिकेट दोनों समय जाती है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस जुटी है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
- अभिषेक तिवारी, सीओ रिफाइनरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें