फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना महामारी से आम लोगों को बचाने में दिन-रात एक करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना से मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया है। यह तो गनीमत रही कि नगर आयुक्त अनुनय झा ने तत्काल आरोपी के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए, जिससे सफाईकर्मियों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की प्रात: नगर निगम का संविदा सफाईकर्मी मोगली पुत्र गोपाल निवासी वाल्मीकि बस्ती भरतपुर गेट, वार्ड-10 के गांव अडूकी में सैनिटाइज और सफाई का कार्य कर रहा था, तभी किसी बात पर गांव के दबंग किस्म के युवक संजय ने उस सफाईकर्मी को पीट डाला। इस बीच उसे बचाने आए अन्य सफाईकर्मी हरी किशन और किशन सिंह से भी आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया।
इसकी सूचना मिलते ही सफाईकर्मियों में आक्रोश फैल गया। नगर निगम के अफसरों ने इस घटना की जानकारी तत्काल नगर आयुक्त को दी तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों को फोन कर आरोपी के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराने की बात की। इसके बाद पीड़ित सफाईकर्मी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस कार्रवाई से सफाईकर्मी शांत हो गए। नगर आयुक्त ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि वह सफाई मित्रों और निगमकर्मियों को सहयोग करें। सबकी जान की रक्षा करने में यह कर्मचारी जी जान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें