फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर का ठेका उठाकर दर्शन के लिए खोला

विज्ञापन
मथुरा। मुकुट मुखारबिंद मंदिर मानसी गंगा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के चलते दानघाटी व मुकुट मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा के पट बंद हैं। मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा के रिसीवर ने प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए आराध्य प्रभु की सेवा राग भोग आदि का ठेका उठाकर मंदिर को दर्शनों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

तीनों प्रमुख मंदिरों के संचालन की व्यवस्था न्यायालय व प्रशासन की देखरेख में होती है। यहां दानघाटी और मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन न्यायालय के आदेश पर होता है, जबकि मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा की व्यवस्थाओं का संचालन एसडीएम गोवर्धन के अधिकार क्षेत्र में है। दानघाटी मंदिर व मुखारबिंद मंदिर जतीपुरा आज भी बंद हैं।
क्षेत्र के मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर के रिसीवर रामाकांत गोस्वामी ने न्यायालय व महामारी के नियम कानूनों को ताक पर रख मंदिर में आराध्य प्रभु की सेवा पूजा की ठेका बोली 20 लाख रुपये में उठाकर, मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए हैं। मुखारबिंद मंदिर में रमाकांत गोस्वामी की रिसीवर पद पर जब से नियुक्ति हुई है, तभी से अनियमितताओं को लेकर मंदिर चर्चाओं में रहा है। उन पर मंदिर के खजाने से करोड़ों रुपये गबन का आरोप है। एसडीएम रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद, घोटाले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर रिसीवर मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए स्वतंत्र हैं, मंदिर खोलने व ठेका बोली में न्यायालय व प्रशासन के आदेशों की कोई आवश्यकता नहीं है।
- मनुऋषि, प्रबंधक मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें