फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महापौर व नगर आयुक्त ने परखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
अडूकी में सफाई व्यवस्थाएं परखते महापौर मुकेश आर्य बंधु व नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश में सप्ताहांत कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया। इसके अलावा एंटी लार्वा दवा का भी छिड़काव हुआ। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने वार्ड 10 ग्राम अडुकी और मोहनपुर में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एंटी लार्वा, सैनिटाइजेशन, नालियों की सफाई का कार्य होता पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि नालियों की सफाई समुचित रूप से नहीं की गई थी। इस संबंध में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नालियों की सफाई अच्छी तरह की जाए। अब कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए वर्ना दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
इसके उपरांत महापौर एवं नगर आयुक्त ने वार्ड 39 गणेशरा में निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमण के दौरान सफाई अभियान में किसी भी प्रकार ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम सभी 70 वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें