फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सिलिंडर फटने से झुलसे चांदी कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी रामदास की गली रावलिया में 14 जून को चांदी गलाने के कारखाने में सिलिंडर फटने की घटना में झुलसे चार कारीगरों में से मंगलवार को एक ही मौत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। देर शाम शव मथुरा के लिए लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

मंडी रामदास की गली रावलिया में बलराम सिंह के मकान में मिलन टॉकीज के पास रहने वाले हैदर अली तथा भूतेश्वर भोरे नगर निवासी मुकेश वर्मा ने दो अलग-अलग कमरे किराए पर ले रखे हैं। हैदर के साथ अजहर अली व मुकेश के साथ नरेश वर्मा काम करते थे। ये सभी लोग घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग कर चांदी गलाने का काम करते थे। 14 जून को हैदर, अजहर, मुकेश व नरेश कमरों में चांदी गलाने का काम कर रहे थे। तभी हैदर के सिलिंडर से गैस लीक हो गई थी और वह फट गया था। चारों कारीगर झुलस गए थे।
हैदर और अजहर को गंभीर हालत होने के चलते दिल्ली रेफर किया गया था। मंगलवार शाम चार बजे करीब अजहर ने दम तोड़ दिया है। हैदर और अजहर दोनों सगे भाई थे। मृतक अजहर के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक के मामा अबरार हुसैन ने बताया हैदर की तबीयत खतरे से बाहर हैं। अजहर के शव का बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें