मथुरा में बेटियों की शादी के लिए घर में गाड़ा गया मंडप उखड़ने का इंतजार कर रहा है। जिस मंडप को शुक्रवार की शाम को उखड़ जाना चाहिए था। वह मंगलवार को भी अपने स्थान पर लगा था। बेटियों की मां ने स्पष्ट कर दिया कि अब तो बेटी विदा होने के बाद ही यह उखड़ेगा। इसके लिए परिजन के साथ रिफाइनरी पुलिस भी बेटियों की लिए रिश्ता तलाश रही है।
करनावल में दो बहनों की शादी के लिए घर में मंडप गाड़ा गया था। जो कि बेटियों के विदा होने के बाद रिश्तेदार उखाड़ते हैं, लेकिन बरात लौटने के बाद मंडप अपने स्थान पर गड़ा हुआ है। दुल्हन बनी बेटियों की मां उसे देखकर कभी रोने लगती हैं तो कभी गुस्से से आंख बबूला हो जाती हैं। मंगलवार को जब उनसे मंडप के बारे में पूछा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तो यह मंडप बेटियों की विदाई के बाद ही उखड़ेगा। फिर चाहे इसमें कितने भी दिन क्यों न लग जाएं।