फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीटकर हत्या

विज्ञापन
हेमलता (फाइल फोटो) - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। थाना छाता कोतवाली के गांव नरी में रविवार की रात दहेजलोभियों ने शादी के 16 महीने बाद ही विवाहिता की पीट कर हत्या कर दी। मायके पक्ष की ओर से पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मृतका के पिता वीरपाल निवासी बरका थाना कोतवाली छाता ने बताया कि पुत्री हेमलता की शादी 16 फरवरी 2020 को नरी गांव में हरिश्चंद्र पुत्र अमरी के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालजन उनसे दहेज की मांग करने लगे। दहेज न देने पर उसकी पुत्री से आए दिन मारपीट की जाती। रविवार की रात दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री हेमलता को हरीश्चंद्र, विमला, मनोज व जयपाल आदि ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें