फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महंत नृत्य गोपाल दास ने गाड़ी से गिरिराज परिक्रमा कर दानघाटी मंदिर में किए दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। दानघाटी मंदिर के सामने गाड़ी में बैठ कर दर्शन करते महंत नृत्य गोपाल दास। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ गोवर्धन पहुंचे।
विज्ञापन

गाड़ी से गिरिराज परिक्रमा लगाई, इसके उपरांत गाड़ी में बैठे ही दानघाटी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल से जाम के हालात पैदा हो गए। उनके सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को रोक दिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते प्रशासन ने एनजीटी द्वारा घोषित नो व्हीकल जॉन में गाड़ी को प्रवेश कराया।
बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने गोवर्धन पहुंचकर गाड़ियों के काफिले से गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। हालांकि परिक्रमा मार्ग को एनजीटी न्यायालय ने नो व्हीकल जोन घोषित कर रखा है लेकिन उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनकी गाड़ियों के काफिले को परिक्रमा मार्ग में प्रवेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानघाटी मंदिर पर गाड़ी में बैठे दर्शन किए। इस दौरान उनके काफिले से मंदिर के सामने जाम के हालात उत्पन्न हो गए। करीब बीस मिनट बाद उनके जाने पर मार्ग की व्यवस्थाएं सुचारु की गईं। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि महाराज की जेड प्लस सुरक्षा है। प्रोटोकॉल के अनुसार के परिक्रमा लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें