फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में बजती है घंटी, हरियाणा में बैठा होता है ठग; साइबर ठगों की इस चाल ने उड़ाए पुलिस के होश

Wed, 15 Jul 2026 02:08 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा-हरियाणा सीमा से सटे गांवों में मोबाइल टावर की बदलती लोकेशन का फायदा उठाकर साइबर ठग पुलिस से बच निकल रहे हैं। पुलिस अब दोनों राज्यों के समन्वय और संयुक्त अभियान के जरिए इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।
 
विज्ञापन
साइबर ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को तकनीकी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सीमा से सटे कई गांवों में मोबाइल टावर की लोकेशन बदलने के कारण साइबर अपराधी आसानी से पुलिस की नजर से बच रहे हैं। चंद कदमों का फासला तय करते ही मोबाइल की टावर लोकेशन उत्तर प्रदेश से हरियाणा और हरियाणा से उत्तर प्रदेश में बदल जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब की तस्वीर: जिस स्ट्रेचर पर ले जाए जाते हैं मरीज, उससे ढोई जा रहीं ईंटें;  फिर चर्चा में मथुरा का ये CHC

कोसीकलां क्षेत्र के सांचोली नगला, गढ़ीबरबारी, चौंडरस और शाहपुर गांव हरियाणा की सीमा से बिल्कुल सटे हुए हैं। सांचोली के पास एक नगला हरियाणा सीमा में है, लेकिन इसकी मोबाइल टावर लोकेशन मथुरा की दिखती है। कुछ जगह मथुरा की सीमा में खड़े व्यक्ति की लोकेशन हरियाणा के टावर से दर्ज हो जाती है। इसी तकनीकी भ्रम का लाभ उठाकर साइबर ठग पुलिस को चकमा दे रहे हैं। बीते दिनों पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान मौका देखते ही दर्जनों आरोपी कुछ कदम चलकर दूसरे राज्य की सीमा में पहुंच गए थे। इससे उनकी टावर लोकेशन बदल गई और उन्हें पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आलीशान गेट, चमचमाती सड़कें और फैंसी लाइटें...गोवर्धन की 40 एकड़ की इस कॉलोनी पर चला बुलडोजर; देखें VIDEO


कई बार पुलिस टीम उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंचती है तो आरोपी हरियाणा की ओर निकल जाते हैं, जबकि हरियाणा पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर वह दोबारा मथुरा की सीमा में लौट आते हैं। पुलिस को लगातार इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि सीमा क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई के लिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय, तकनीकी निगरानी और संयुक्त अभियान की प्रक्रिया के बाद कार्रवाई हो सकेगी। पुलिस अब ऐसे सीमावर्ती गांवों पर विशेष नजर रख रही है। ताकि टावर लोकेशन के इस खेल पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें -   UP: कान्हा की नगरी में ई-बसों ने की बंपर कमाई, छह महीने की आ गई रिपोर्ट; प्रदेश में नंबर-1 बना मथुरा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें