फरह (मथुरा)। मंगलवार की रात कस्बा फरह में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तेंदुए की वीडियो वायरल होने से लोगों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है।
पिछले एक माह से तेंदुआ फरह क्षेत्र के जंगल में बना हुआ है। इसके पैरों के निशान के आधार पर वन विभाग भी पुष्टि कर चुका है। रात को मखदूम फार्म से कस्बा की ओर आने वाले रास्ते पर तेंदुए जैसे जानवर को देखा गया।
सपा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इसे देखा गया है। बुधवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों ने भी सीसीटीवी फुटेज देखे। फॉरेस्टर धर्मेंद्र यादव का कहना है कि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।